महावीर जयंती पर निर्मल विद्यापीठ परिवार ने सकोरे किए वितरित 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – एक तरफ जहा निमाड़ की भीषण गर्मी अपने उच्च तापमान के लिए प्रख्यात है । वही इस भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था को लेकर निर्मल विद्यापीठ परिवार विगत 14 वर्षो से सकोरे वितरण कर रहा है l इसी तारतम्य में महावीर जयंती के पावन पर्व पर निर्मल उद्योग प्रमुख स्वर्गीय श्री केशरीमलजी जैन द्वारा 14 वर्ष पूर्व राष्ट्रव्यापी पक्षी बचाओ अभियान के तहत श्री शंखपुष्पी महाराज की प्रेरणा से प्रतिवर्ष 1008 पक्षी प्याऊ (सकोरे ) का सम्पूर्ण बड़वाह क्षेत्र में वितरण का संकल्प लिया गया था l उनके देहांत के पश्चात यह नेक कार्य उनके सुपुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार जैन द्वारा उनके पदचिन्हों पर चलकर निरंतर जारी रखा गया l ज्ञातत्व है की अभी कुछ समय पूर्व ही वरिष्ठ समाजसेवी सेवक एव पशु प्रेमी विनोद जैन स्वर्गवास हुआ था । किन्तु इस वर्ष भी महावीर जयंती पर उनके सुपुत्र प्रतीक जैन द्वारा इस परंपरा को बनाए रखा । जिन्होंने रविवार को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में शंखपुष्पी महाराज के सहयोग से प्रातः 10 बजे निर्मल विद्यापीठ परिसर से सकोरे वितरण किए ।जहा राधा स्वामी सत्संग में पधारे विभिन्न क्षेत्रो के लगभग 130 से अधिक वरिष्ठजनों को सकोरो का वितरण किया गया । विद्यालय परिसर के पश्चात विभिन्न मार्गो तथा जैन समाज स्थानक पर आमजनों को सकोरे का वितरण किया गया ।इस दौरान सभी से इस भीषण गर्मी में अपने घर की छतो, और आँगन इत्यादि स्थानों पर प्रतिदिन सकरो में पानी भरकर रखने का आग्रह किया गया ।ताकि निमाड़ की इस गर्मी के मौसम में पक्षियों को विभिन्न स्थानों पर जल उपलब्ध हो सके l

जन्म दिन पर बच्चे करते है यह नेक कार्य —–

 

विगत सालो पहले निर्मल विद्यापीठ परिवार द्वारा विद्यालय प्रांगण में एक विशाल पक्षी चुग्गाघर का निर्माण कार्य गया था । जहा स्कूल के प्रत्येक विद्यार्थीयो द्वारा स्वयं के जन्मदिवस पर पक्षियों के चुग्गाघर पर उन्हे दाना तथा पानी डालने की प्रथा जारी रखी गई है l इस नियम के तहत विद्यालयीन बच्चो में सद्भावना तथा पक्षीयो के प्रति प्रेम की भावना जागरूक की जा रही है l

Views Today: 2

Total Views: 174

Leave a Reply

error: Content is protected !!