Skip to content
Tuesday, 20 October 2026
बैतूल

पुलिस और होमगार्ड जवानों की बस पलटी, 21 घायल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। छिंदवाड़ा में कल हुए मतदान के बाद ड्यूटी खत्मकर के राजगढ़ जा रहे पुलिस जवानों की बस हादसे का शिकार हो गई। जिसमें 21 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिले से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहे होमगार्ड और पुलिस के जवानों से भरी बस नेशनल 47 पर बैतूल के बरेठा घाट के पास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा एक ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक सामने दूसरा ट्रक आ जाने से हुआ। टक्कर के बाद बस पलटती हुई गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी लगते ही बैतूल और शाहपुर की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल गंभीर घायल 8 जवानों का इलाज बैतूल के जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। वही 13 जवानों के ईलाज शाहपुर के सरकारी अस्पताल में जारी है। बस में 44 लोग सवार थे। जिसमे 34 होमगार्ड जवान और 6 पुलिसकर्मी के अलावा ड्राइवर और कंडक्टर थे। स्थानीय पुलिस प्रशासन जवानों की व्यवस्था में लगा हुआ है। सड़क हादसे को लेकर बैतूल एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि बरेठा घाट में शनिवार की सुबह 4 बजे के लगभग होमगार्ड का बल छिंदवाड़ा से चुनाव ड्यूटी कर राजगढ़ जा रहा था। बरेठा घाट में बस पलट गई जिसमें 21 जवान घायल हुए हैं। जिन्हें कम चोट लगी थी, उनका इलाज शाहपुर अस्पताल में कराया गया और जिन जवानों को ज्यादा चोट लगी उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply