बेटी को फल देने जा रहे पिता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, हरदा। मालगाड़ी की चपेट में आने से शहर के एक हम्माल की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 11 बजे डबल फाटक के पास हुआ। जीआरपी ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी पुलिस के अनुसार कुलहरदा निवासी हसन पिता लल्लन खान उम्र 65 साल की मौत हुई है। वह डबल फाटक के पास मालगाड़ी से टकरा गया था। उसे बोलने और सुनने में दिक्कत थी। बुधवार को बेटी पठानकोट एक्सप्रेस से भोपाल जा रही थी, बेटा उसे छोड़ने स्टेशन आया था। पिता ने बेटी के लिए फल खरीदा और उसे देने स्टेशन की ओर जा रहा था, इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया, उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!