विकास पवार बड़वाह – आगामी राम नवमी पर्व एवम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा और जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने नगरवासियों की उपस्थिति में एक बैठक की ।इसके पूर्व कलेक्टर श्री शर्मा ने लोकसभा चुनाव के दौरान जनपद पंचायत में बनने वाले मतदान केंद्र का निरीक्षण किया ।जिसके बाद जनपद सभा गृह में कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में उपस्थतिजनों के समक्ष कहा की वर्तमान में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आचार संहिता लागू है ।वैसे तो आज निमाड़ का महापर्व गणगौर समाप्ति पर है ।लेकिन आगामी रामनवमी धार्मिक पर्व आप सभी को भाई चारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाना है । इस पर्व पर निकलने वाले जुलूस में डीजे का उपयोग नहीं होगा आपको केवल दो स्पीकर वाले साउंड सिस्टम का ही उपयोग करना है।यदि जुलूस के दौरान किसी प्रकार का कोई विवाद उत्पन्न होता है तो इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दे ।ताकि छोटा विवाद बड़ा रूप ना ले सके ।इसके साथ ही श्री शर्मा ने कहा की 13 मई को लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व मनाया जाना है ।आप इस पर्व को मतदान के रूप में मनाए और आप सभी अवश्य मदातन करे ।और आचार संहिता का पालन करे ।यदि कोई भी व्यक्ति आचार संहिता का उलंघन करेगा । तो उस पर प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी । गौरतलब है की पूर्व में खरगोन जिले में राम नवमी पर्व पर हुए विवाद के सवाल पर श्री शर्मा ने कहा की पुरानी बात पुरानी हो गई है । लेकिन इस बार प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ।यदि कोई भी व्यक्ति शहर की फिजा बिगाड़ने के प्रयास करेगा तो उसे बक्शा नही जायेगा ।उलेखनीय है की बैठक के दौरान विहिप कार्यकर्ता रितेश कोशल ने प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष कहा की आज नगर में गणगौर पर्व मनाया जा रहा है और आगामी राम नवमी पर्व मनाया जाना है ।लेकिन नगर में आज भी कई स्थानों पर खुले में मांस की दुकानें लग रही है ।जिसे बंद करवाने की आवश्यकता है ।इस बात पर श्री शर्मा ने जल्द ही ऐसी दुकानों को सुनिश्चित स्थान पर लगवाने का आश्वासन दिया ।बैठक समाप्त होने के बाद कलेक्टर श्री शर्मा और एसपी श्री मीना ने मतदान के प्रति लोगो में जागरूकता लाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत में बने मतदान सेल्फी पॉइंट पर फोटो शूट करवाए ।

मतदान केंद्रों का निरीक्षण —-
जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया की आज हमारे द्वारा जिले के करीब 30 से अधिक मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है । जहा बिजली, पानी,विद्युत जैसी कई तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।इसी प्रकार श्री शर्मा ने नगर के हकीमी पेट्रोल पंप के पास बने मतदान केंद्र क्रमांक 54 का निरीक्षण किया। जहा बिजली के अस्थाई कनेक्शन को स्थाई करवाने के निर्देश दिए। वही पीने के पानी और अन्य व्यवस्था करने की बात अधिकारियो से कही ।इसके बाद प्रशासनिक अमला अगले स्थान पर जाने के लिए रवाना हुआ ।इस दौरान एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या, तहसिलदार शिवराम कनासे,जनपद सीईओ कंचन डोंगरे,एसडीओपी अर्चना रावत,थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे ।

सोसल मीडिया पर पुलिस की रहेगी निगरानी —-
बैठक के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने कहा की धार्मिक त्यौहारों पर निकलने वाले जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय और बाहरी पुलिस बल के साथ एसएफ के पुलिस जवान तैनात रहेंगे ।यदि किसी व्यक्ति विशेष द्वारा नगर में शांति भंग करने की कोशिश की जाती है, या सोशल मिडिया पर किसी तरह की गलत अफवाह फैलाई जाती है तो पुलिस प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाही करेगा । पुलिस प्रशासन की सोशल मिडिया पर 24 घंटे निगरानी है ।यदि किसी प्रकार का कोई विवाद होता है तो भी पुलिस प्रशासन प्रभावी कार्यवाही करेगा ।


