Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

मोबाइल फोन चोरी करने वाली पारदी गैंग का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, 32 मोबाइल फोन बरामद

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मोबाइल चुराने वाली पारदी गैंग के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी 32 मोबाइल फोन बरामद किए है। जिनकी कीमत लाखों रूपए बताई जा रही है। आरोपी रायसेन देवास और होशंगाबाद के है। जो इंदौर में वारदात को अंजाम देकर अपने शहर लौट जाते थे।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, पिछले दिनों इंदौर में चेट्रीचंड्र जुलूस निकला था। जिसमें कई लोगों के महंगे मोबाइल फोन चोरी हुए थे। जिसकी शिकायत फरियादियों ने जूनि इंदौर थाने पर की थी। इतने सारे मोबाइल चोरी होने की शिकायत को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए, पूरे आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने लगभग 400 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद गैंग हत्थे चढ़ा है। पुलिस ने महंगे मोबाइल फोन चुराने वाली पारदी गैंग के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गैंग के 9 सदस्यों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। जिसमें पुलिस ने फिलहाल महिला और बच्चों को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। और नौ लोगों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह गैंग देवास, रायसेन और होशंगाबाद की है। जो मोबाइल चोरी करने के बाद छोटे जिलों में इन मोबाइलों को सस्ते दामों में बेच दिया करती थी। गैंग के सदस्य धार्मिक जुलुस मेले में चोरी की वारदातों को अंजाम दते थे। गैंग की महिलाएं और बच्चे जुलुस मेले में गुब्बारे और खिलोने लगाती है। ग्राहक को अपनी बातों में उलझाए रखती है। उनके आदमी मौका देखकर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दते थे। पूरी गैंग केवल बड़े आयोजनों को अपना निशाना बनती थी। क्योंकि भीड़भाड़ में इनके लिए मोबाइल चुराना और वहां से गायब होना आसान होता था। फिहाल पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद और भी कई चोरियों का खुलासा हो सकता है।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply