जादू टोने के शक में युवक को चाकू गोदा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के आठनेर थाना क्षेत्र के ग्राम धारूल में एक व्यक्ति को गांव के ही एक युवक ने जादू टोने के शक में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की शिकायत आठनेर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक धारूल निवासी बस्तीराम पिता केजा इवने 50 वर्ष पर गांव के ही श्रीधर धुर्वे ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बस्तीराम के पेट, गर्दन, पीठ, हाथ पर चाकू के गंभीर चोट के निशान आए हैं। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया गया। हालत गंभीर होने पर यहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। प्रथम दृष्टया यह जानकारी सामने आई है कि आरोपी श्रीधर बस्तीराम पर जादू टोने करने का शक करता था, इसी को लेकर विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ गया कि चाकू मार दिया। बताया जा रहा है कि श्रीधर के पुत्र की तबीयत खराब रहती थी। जिसके कारण वह जादू टोने करने का शक करता था। शुक्रवार को जादू टोने के शक को लेकर विवाद हो गया। फिर बस्तीराम पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित बस्तीराम ने बताया कि उसे कोई जादू टोना नहीं आता है। आरोपी द्वारा जबरन शक किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

101 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!