हर्षोल्लास से मना रहे गणगौर उत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा शीतला सप्तमी से गणगौर पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। शनिवार को माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गणगौर की गोठ का आयोजन माहेश्वरी मांगलिक भवन खंडवा बाईपास में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष रागिनी तोषनीवाल और सचिव शोभना मोहता द्वारा सभी सखियों को सुहाग की लाख की चूड़ियां पहनाई गई। मंडल की प्रचार मंत्री हेमलता मुंदडा ने बताया कि इस दौरानअलग-अलग गेम रखे गये, गीत गाये गए, तम्बोला खिलाया गया। झाले-वारने लिए गए ,सुंदर सुंदर दोहे सुनाए गए। इस मौके पर रेखा मोहता, उर्मिला सादानी, निश्चला राठी सहित महेश्वरी महिला मंडल की सदस्य एवं समाज की महिलाएं उपस्थित थी।

169 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!