अभा मारवाड़ी महिला सम्मेलन…

schol-ad-1

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 21वां राष्ट्रीय अधिवेशन जैनियों के तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी पारसनाथ में संपन्न हुआ। जिसमें देश भर से 700 महिलाएं शामिल हुईं। उड़ीसा से आए शंख से शंखनाद, प्रमुख नदियों के जल से मध्य प्रदेश अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा ओंकारेश्वर से ले गए शिवलिंग का प्रदेश अध्यक्षों द्वारा जल अभिषेक किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नीरा बथवाल ने पूरे 2 सालों में किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए अधिवेशन के भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। दूरदर्शन एंकर मीनाक्षी शर्मा ने अपनी जादुई आवाज एवं कुशल मंच संचालन से सभी को दो दिनों तक अपनी जगह से हिलने का मौका तक नहीं दिया। राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि सैनिक भाइयों को मोर्चों पर 6 लाख 7 हजार 790 राखियां भेजी, 20 हजार 54 कन्या शिशुओं को उपहार व माताओं को सम्मान दिए, मृत्योपरांत 24 लोगों के देहदान हुए, 294 के नेत्रदान हुए, 9635 यूनिट रक्तदान किए, वैवाहिक संबंधों के लिए 5000 बायोडाटा संकलित किए, 900 विवाह संबंध तय हुए, 998 कन्याओं का विवाह किया गया। मध्य प्रदेश की प्रांतीय अध्यक्ष माया सिंहल ने बताया कि मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमन मूंदड़ा देवास, राष्ट्रीय पश्चिमांचल प्रमुख इंदु गर्ग इंदौर, प्रांतीय सचिव किरण गर्ग हरदा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अंशु गुप्ता महू, आगामी प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी उज्जैन, इंदौर पूर्वी शाखा अध्यक्ष राजश्री जैन, महू शाखा अध्यक्ष सरिता खंडेलवाल, छिंदवाड़ा शाखा अध्यक्ष शुचिता राठी, महू शाखा से चंचल अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, राजकूमारी अग्रवाल, सरोज अग्रवाल देवास से मंजू वाला जैन 14 सदस्य उपस्थित हुए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राष्ट्रीय पदाधिकारी सुमन इंदु गर्ग को विशिष्ट पुरस्कार, मध्यप्रदेश अध्यक्ष माया सिंहल को उत्कृष्ट प्रदेश अध्यक्ष, प्रांतीय सचिव किरण गर्ग को प्रशासनीय सचिव पुरस्कार के साथ ही प्रदेश के अच्छे कार्यों केंद्र लिए 23 अवार्ड प्राप्त हुए। पहले दिन का समापन एक शाम वीरांगनाओं के नाम लघु नाटक प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने लक्ष्मीबाई केलकर के जीवन की कुछ झलकियां जिसमें महिलाओं को अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन सिखाया गया कि प्रस्तुति दीं। दूसरे दिन गोपी नृत्य मध्य प्रदेश को चतुर्थ पुरस्कार नगद 2100 रुपए देकर सम्मानित किया गया।

Views Today: 2

Total Views: 52

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!