Skip to content
Thursday, 5 November 2026
देवास

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या का आरोपी 31 साल बाद गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, देवास/उदयनगर। इस समय वर्तमान मे लोकसभा चुनाव की आचार सहिता चल रही है, जिस पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय जिला देवास द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को फरार बदमाशों एवं वारंटियों कि तलाश गिरफ्तारी के सबंध में निर्देश दिये गए थे। इस तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कन्नौद आकाश भूरिया एवं एसडीओपी सुश्री सृष्टि भार्गव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उदयनगर अपने बल के साथ 31 साल से हत्या के मामले में फरार आरोपी कैलाश पिता जतन देवड़ा जाति कोरकू उम्र 52 साल निवासी चंदुपूरा थाना उदयनगर हाल मुकाम ग्राम जबलपुर थाना कांटाफोड़ को गिरफ्तार किया गया। उसके द्वारा आज से करीब 31 साल पुर्व उस समय आरोपी कैलाश कि उम्र 21 साल थी, सन 1993 कि होली के दो दिवस के उपरांत घटना स्थल ग्राम चन्दुपूरा मे अपने साथी ओमप्रकाश खंडेलवाल एवं एक अन्य नाबालिक साथी के साथ मिलकर ग्राम के उमेश उपाध्याय को लड़की के विवाद को लेकर गला घोट कर हत्या कर दी थी एवं उसकी लाश ग्राम के मांगीलाल मीणा के कुंए में पटक दी थी उसके अन्य साथी पकडे गये थे। लेकिन यह प्रकरण का मुख्य आरोपी होने के बाद भी घटना दिनांक से फरार हो गया था और काफी वर्षों से बाहर गुजरात में कार्य कर रहा था। अभी कुछ वर्षों से यह ग्राम जबलपुर थाना कांटाफोड़ में छुप कर रह रहा था। जिसकी जानकारी थाना उदयनगर थाना प्रभारी बीडी बीरा को प्राप्त होने पर व क्षेत्र में वापस आने पर उसे पकड़ा गया। उस समय उमेश उपाध्याय व महेश उपाध्याय दोनों जुड़वा भाई क्षेत्र के प्रसिध्द गायक थे तथा दोनों भाईयों को लेकर रामायण के लव-कुश का रोल अदा करने की बात चल रही थी, परन्तु एक भाई उमेश उपाध्याय कि हत्या होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके अतिरिक्त इस आरोपी के विरुद्ध उसी समय का मारपीट के प्रकरण मे एक स्थाई वारंट जारी हुआ था। आरोपी को आज न्यायालय बागली पेश किया गया है एवं पिछले 10 वर्षों से फरार आरोपी राधेश्याम पिता नानुराम भील निवासी कदम तलाई पठार व दिनेश पिता कैलाश बेलदार निवासी पितावली जो कि चौरी के मामले में पिछले 10 वर्षों से फरार थे उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply