मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत ‘मैराथन दौड़’ संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए होने वाले मतदान से पूर्व जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार सुबह घंटाघर चौराहे से मैराथन दौड़ प्रारंभ हुई, जो कि नेहरू स्टेडियम पर जाकर संपन्न हुई। मैराथन दौड़ को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वीप के सहायक नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी के अलावा हरदा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलवान सिंह मवासे सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और विद्यार्थी गण भी मौजूद थे। मैराथन दौड़ के संपन्न होने पर जिला पंचायत के सीईओ श्री सिसोनिया ने प्रथम 15 विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित नागरिकों को आगामी 26 अप्रैल को लोकसभा निर्वाचन के लिए मतदान करने की शपथ भी दिलाई।

 

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!