अनोखा तीर, हरदा। आगामी लोक सभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए तमाम स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस तारतम्य में हरदा आदर्श महाविद्यालय की प्रचार्या श्रीमती रूबीना अली के नेतृत्व में छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने हाथों में मेहंदी रचाकर मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया। साथ ही संकल्प जताया कि शत-प्रतिशत मतदान के लिए वह लोग प्रयास करेंगे। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय स्तर पर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे है। लेकिन हाथों में मेहंदी रचाई कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहा। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। महाविद्यालय प्रचार्या रूबीना अली की देखरेख में छात्र छात्राओं को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक डॉ. सोलानी गौर, वाणी धार्मिक, ज्योति विरह, प्रीति अग्रवाल, दीपिका गौर, योगिता गौर, छाया लोंगरे, सलोनी मालवीय आदि उपस्थित रही।


