पीएम मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता : डॉ. मोहन यादव
भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के पक्ष में नामांकन में हुए शामिल
अनोखा तीर, बैतूल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के सबसे बड़ी पार्टी के 56 इंच सीने वाले सिपाही हैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। उन्होंने पीएम मोदी को विश्व का सर्वमान्य नेता भी कहा। बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके के नामांकन एवं जनसभा में पधारे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को स्थानीय लालबहादूर शास्त्री स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लोकसभा में अबकी बार 400 पार के नारे लगाने लगे हंैै। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हर वर्ग का विकास हुआ है। अब जनता खुद 400 पार का नारा लगा रही है। यह भावनाएं बताती हैं कि तीसरी बार भी मोदी सरकार बन रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग 70 सालों से राम मंदिर के निर्माण में अडंगे लगाते रहे। अब राम मंदिर का यश हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला है। सब तरफ उत्साह का माहौल है हमारा देश सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिक है। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है हम सब इसके सिपाही हंै। सबसे बड़े लोकतंत्र का नेतृत्व का सबसे मजबूत व्यक्ति को करना चाहिए। विपक्षियों की हालत पर तंज कसते हुए कहा कि कोई बेल पर है तो कोई जेल में है। उन्हें इस दुरावस्था में आत्म मुल्यांनकन की जरूरत है। मोदी जी ने कहा है जो भ्रष्ट्राचार करेगा वह नहीं बचेगा। अंत समय में कांग्रेस के लोग मरा मरा बोल रहे हैं उनके मुह से राम राम निकल रहा है।
कार्यक्रम में ये रहे मंचासीन – केबीनेट मंत्री कुंवर विजय शाह, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, मप्र लोकसभा चुनाव प्रदेश संयोजक हेमंत खंडेलवाल, संभाग संगठन प्रभारी पंकज जोशी, भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके, जिला प्रभारी सुजीत जैन, जिलाध्यक्ष बैतूल आदित्य बबला शुक्ला, जिलाध्यक्ष हरदा राजेश वर्मा, लोकसभा प्रभारी भरतसिंह राजपूत, लोकसभा संयोजक अलकेश आर्य, लोकसभा विस्तारक सोहन सिंह, पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे, सुभाष आहूजा, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, चंद्रशेखर देशमुख, महेन्द्र सिंह चौहान, गंगा उइके, पूर्व विधायक संजय शाह, मनोहर लाल राठौर, रामजीलाल उइके, गीता उइके, मंगलसिंग धुर्वे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वसंत बाबा माकोड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पंवार, गजेन्द्र शाह, सुधीर लाड विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री कमलेश सिंह एवं सुधाकर पंवार ने किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निर्धारित कार्यक्रम से 2 घंटा विलंब से बैतूल पहुंचे।
कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा और पूर्व विधायक ने भाजपा का दामन थामा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की जनसभा में कांग्रेस के निवर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील गुडडू शर्मा एवं आमला से कांग्रेस की पूर्व विधायक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता बेले भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस मौके पर दोनों का पुष्पगुच्छ देकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।
भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने दाखिल किया नामांकन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केबीनेट मंत्री विजय शाह, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी दुर्गादास उइके ने गुरूवार को अपना नामांकन रिर्टनिंग आफिसर एवं जिला कलेक्टर एनके सूर्यवंशी के समक्ष प्रस्तुत किया।
हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचे मुख्यमंत्री
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को भोपाल से हेलीकॉप्टर से बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को साथ लाए और सीधे उनके निवास पहुंचे। जहां मौजूद जिले के सभी पांचों विधायक और सांसद दुर्गादास उईके से भेंट किया।