विद्युत मंडल को भोपाल से मिली राशि, कस्बा पंचायत की जल्द शुरू होगी विद्युत सप्लाई 

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

विकास पवार बड़वाह- कस्बा पंचायत बड़वाह के अंतर्गत कई कालोनी विकसित की गई है। जहा आज भी कई मूलभूत सुविधा का अभाव देखा गया है। जिसकी मुख्य वजह कुछ कालोनी कस्बा पंचायत के अंतर्गत हेडओवर नही होना है। जिसके कारण उन कालोनियों में जहा गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वही अब विगत कुछ माह से कस्बा पंचायत द्वारा स्ट्रीट लाईट का भुक्तना नही करने से रहवासियों को अपनी कालोनी में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। इस परेशानी को लेकर कालोनी के रहवासियों ने कलेक्टर के नाम लिखा आवेदन एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या को देकर कस्बा पंचायत की स्ट्रीट लाइटें चालू करवाने की मांग की है।

त्यौहार पर महिलाओ को आवागमन में होगी मुश्किल —-

कालोनी के रहवासियों ने आवेदन में बताया की निमाड़ के महापर्व गणगौर की शुरुवात हो चुकी है । महिलाए गणगौर पर्व की पूजा पाठ की तैयारी में जुटी है । जबकि कालोनी की महिलाए बाड़ी पूजने जाएगी ।जिन्हे कालोनी के अंधेरे मार्ग से गुजरना होगा ।वही अंधेरा होने से महिलाओ के साथ चौरी लूट जैसी घटना होने की संभावना भी रहेगी ।जिसको ध्यान में रखते हुए कस्बा पंचायत की स्ट्रीट लाईट अतिशीघ्र चालू करने की आवश्यकता है ।यदि समय अनुसार इस विद्युत सप्लाई को शुरू नही किया गया तो हमे आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा ।

भोपाल से मिली राशि जल्द होगी विद्युत सप्लाई शुरू –

कस्बा पंचायत की स्ट्रीट लाईट काटने को लेकर जब कार्यपालन यंत्री संदीप पाटिल से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया की लाईट काटने का मुख्य कारण कस्बा पंचायत का स्ट्रीट लाईट का करीब 35 लाख और जल प्रदाय के करीब 40 लाख रुपए बिजली बिल बकाया है। जिसके चलते विद्युत कटौती की गई है । श्री पाटिल ने बताया की हमे भोपाल से पंचायत विभाग द्वारा करीब 40 लाख रुपए से अधिक की राशि प्राप्त हुई है ।जिसके चलते हम कस्बा पंचायत की स्ट्रीट लाईट की विद्युत सप्लाई जल्द शुरू कर देंगे। ताकि त्यौहार को लेकर किसी को कोई परेशानी का समाना नहीं करना पड़े ।उल्लेखनीय है की कस्बा पंचायत ही नही बड़वाह ब्लाक की कई ऐसी पंचायत है जिनके लाखो रुपए के बिजली बिल बकाया है ।ऐसी स्थिति में पंचायत द्वारा राशि जमा नही करने पर पंचायत के रहवासियों को समय समय पर अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है ।लेकिन जनपद पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी पंचायतों में होने वाली इस लापरवाही को लेकर अब तक खामोश है ।जबकि ऐसा भी नहीं की कस्बा पंचायत में स्ट्रीट लाईट बंद होने की जानकारी जनपद सीईओ को नहीं हो ।मगर इस ओर एक्शन लेने वाले अधिकारी भी लापरवाह दिखाई दे रहे है ।

Views Today: 2

Total Views: 252

Leave a Reply

error: Content is protected !!