इंदौर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर में टायर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग के बाद इलाके में धुएं का गुबार नजर आ रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की लपटें काफी दूर से नजर आ रही थीं।

आग लगते ही इलाके में अफरातफरी का वातावरण पैदा हो गया था। टायर की दुकान में आग किस कारण लगी अभी यह पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।








