Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
बैतूल

सामूहिक दुष्कर्म के 3 आरोपियों को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने धर दबोचा

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। ग्राम बीरपुरा निवासी एक महिला ने 29 मार्च २०२४ को थाने में उपस्थित होकर बताया कि उनके साथ बुरा काम हुआ है, उन्हें रिपोर्ट दर्ज करानी है। थाना प्रभारी मोहदा उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर अनुभाग से महिला पुलिस अधिकारी को बुलवाया ताकि पीड़िता के विस्तृत कथन लेकर प्रथम सूचना रिपोर्ट ली जा सके। थाना भंैसदेही से उनि प्रीति पाटिल ने आकर तत्काल पीड़िता के कथन लेख कर घटना की पूरी जानकारी ली। जिस पर थाना मोहदा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना की संपूर्ण जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रवाना किया। पुलिस टीम द्वारा भरसक प्रयास कर 24 घंटे के भीतर प्रकरण के तीनों आरोपियों गुलाब सेलुकर, दिलीप बारस्कर, रामसिंग बारस्कर तीनों निवासी बोरकुंड को विभिन्न स्थानों से तलाश कर अभिरक्षा में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ के दौरान घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपियों गुलाब सेलुकर, दिलीप बारस्कर, रामसिंग बारस्कर तीनों निवासी बोरकुंड को ३० मार्च को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त किया गया। आरोपियों के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देकर ३१ मार्च २०२४ को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहदा नेपाल सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक प्रीति पाटिल थाना भैंसदेही, सहायक उपनिरीक्षक मुजफ्फर हुसैन, अरुण लोही, प्रधान आरक्षक सचिन माहोरे, रोहित टेकाम, गायत्री पंद्रे, आरक्षक प्रवेश राजवंशी, शंभू चौरे, देवलाल धुर्वे, रोशन पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply