अनोखा तीर, इटारसी। जिला पुलिस कप्तान डॉ. गुरुकरन सिंह के निर्देश पर एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान एवं टीआई गौरव सिंह बुंदेला के कुशल मार्गदर्शन में सिटी पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। ऐसे ही एक मामले में आज सिटी पुलिस ने पोटरखोली निवासी सोनू पिता दीवान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में एक 315 बोर का देशी कट्टा लिए दहशत फैल रहा था। मुखबिर की सूचना पर सिटी पुलिस ने आरोपी को एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 25, 27 आमर्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। आरोपी को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक विशाल नागवे, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक प्रदीप चौधरी, आरक्षक हरीश डिगरसे एवं आरक्षक राजेश पंवार की भूमिका रही।
118 Views

