Skip to content
Wednesday, 21 October 2026
खरगोन

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर शांति समिति की हुई बैठक,भाई चारे के साथ मनाए त्यौहार 

3 min read
Text Size:

 

 

विकास पवार बड़वाह – आगामी धार्मिक त्यौहारों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय थाने परिसर में गुरुवार शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक हुई । जहा अधिकारियो द्वारा इस वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के चलते लगने वाली आचार संहिता का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की अपील की गई ।बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे । उक्त बैठक में

एसडीएम प्रताप सिंह अगास्या ने सर्वप्रथम होली

पर्व पर विशेष बातो को ध्यान में रखते हुए त्यौहार मनाने की बात कही ।

उन्होंने कहा की कोई भी व्यक्ति किसी को उसकी मर्जी के बिना रंग ना लगाएं। किसी प्रकार का कोई नशा कर वाहन नही चलाए ।होली दहन के स्थानों पर बिजली के तारों को ध्यान में रखते हुए होली दहन करने के साथ ही समिति सदस्य एसडीएम से परमिशन लेवे ।उन्होंने कहा की मार्केट में कलर की दुकान लगाने वाले व्यापारी सिल्वर रंग और अन्य ऐसी सामग्री नही बेचे जिससे किसी की स्कीन पर रिएक्शन हो।इस दौरान ग्राम पंचायत नावाघाट खेड़ी उप सरपंच देवेश ठाकुर ने कहा की होली और रंग पंचमी के पर्व पर बाहरी क्षेत्रो से आने वाले युवा नशे का सेवन कर विवाद की स्थिति निर्मित करते है। जिसको देखते हुए नर्मदा घाट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए।ताकि किसी भी विपरित परिस्थिति में पुलिस का सहयोग आम नागरिक को मिल सके ।

 

गैर और फाग उत्सव में दो स्पीकर का करे उपयोग —-

 

एसडीओपी श्रीमती अर्चना रावत ने कहा की आप सभी को मालूम है की वर्तमान में डीजे साउंड पर प्रतिबंध लगा है ।जिसको ध्यान में रखते हुए,नगर में निकलने वाली गैर और फाग उत्सव के आयोजन के साथ ही होली दहन के स्थानों पर केवल दो स्पीकर का ही उपयोग किया जाए ।यदि हमे कही पर भी डीजे बजाने की शिकायत मिलती है तो पुलिस विभाग कार्यवाही करने के लिए बाध्य रहेगा ।वही कोई भी व्यक्ति किसी पर रंग के गुब्बारे या सामने वाले की बिना इच्छा के उसे रंग नही लगाए ।उन्होंने कहा की पर्व के चलते किसी भी स्थान पर कोई विवाद हो ।तो इसकी सूचना पुलिस विभाग को देवे ।उल्लेखनीय है की एसडीएम श्री प्रताप ने विद्युत मंडल और नगर पालिका सीएमओ को नगर में होने वाले होली दहन के स्थानों पर साफ सफाई और पानी व्यवस्था के साथ ही विद्युत व्यवस्था को सुचारू करने के निर्देश दिए ।

इस दौरान पंडित श्री अत्रे ने अधिकारियो को आगामी गणगौर पर्व की रूपरेखा बताकर गणगौर घाट पहुंच मार्ग के नवीनकरण करने की बात कही। होली पर्व की जानकारी देते हुए नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बताया कि रंगपंचमी के एक दिन पूर्व शाम को नगर पालिका परिसर में फाग उत्सव और पंचमी के दिन नगर में रंगारंग गैर निकाली जाएगी।वही नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल रॉय ने कहा की होली के पश्चात शीला सत्तमी के दिन नागेश्वर मंदिर मार्ग पर भारी संख्या में महिलाएं शीतला माता मंदिर पूजन करने जाती है । जहा कई महिलाएं रात्रि 12 बजे तो कई सुबह 3 बजे पूजन के लिए आती है ।जिनकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला पुलिस तैनात की जाए । बैठक में तहसीलदार शिवराम कनासे, थाना प्रभारी निर्मल श्रीवास,नपा सीएमओ कुलदीप किंशुक,हरिराम सिंदिया, वसीम गुड्डा,सुरेंद्र पंड्या,अर्जुन केवट,नवीन श्रीवास्तव,कमल व्यास,संतोष मालवीय,सुधीर सेंगर सहित अन्य युवा उपस्थित थे ।

140 Views
What do you think?

Leave a Reply