संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, जांच जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर खरगोन:-जिला मुख्यालय से पांच किमी दूर खंडवा रोड स्थित मगरिया फाटे पर युवक का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। चोट के निशानों से हत्या का मामला लग रहा है।

एएसपी टीएस बघेल के अनुसार सोमवार को सुबह मगरिया फाटे पर यात्री प्रतीक्षालय के पास युवक का शव मिला। युवक की शिनाख्त 40 वर्षीय कैलाश पुत्र सौदान सिंह कंडोले निवासी जैतापुर के रूप में हुई शव के पास ही बाइक मिली है। वहीं सूचना पर मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच में जुटी है। पुलिस हत्या और एक्सीडेंट दोनों मामलों को ध्‍यान में रखकर जांच कर रही है।

Views Today: 2

Total Views: 118

Leave a Reply

error: Content is protected !!