Skip to content
Friday, 16 October 2026
सभी

कार सवार मनचलों ने की सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़,पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-गांधीनगर थाना पुलिस ने सातवीं की छात्रा की शिकायत पर कार सवार दो मनचलों के खिलाफ छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश की जा रही है।

गांधीनगर थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। किशोरी ने रविवार शाम अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसमें बताया कि शनिवार रात करीब 10 बजे वह घर के पास किराना की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी। इस दौरान अनिकेत और उसका साथी नरेंद्र वहां कार लेकर खड़े थे। अनिकेत ने उसे आवाज दी, तो वह अनुसनी कर दुकान चली गई। वहां से सामान लेकर वापस लौट रही थी, तभी अनिकेत ने जबरन उसका हाथ पकड़ लिया और बोला कि मेरा दोस्त नरेंद्र उससे बात करना चाहता है। वह किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर घर पहुंची और अपनी मां को घटना के बारे में बताया।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply