साहित्यकार और चिंतक अपने विचारों से समाज को दिशा देते हैं – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि साहित्यकार और चिंतक अपने विचारों के माध्यम से समाज को दिशा देते हैं। वर्तमान समय में तेजी से हो रहे परिवर्तनों के कारण समाज और देश के सामने कई चुनौतियाँ हैं। इन चुनौतियों का सामना करने के लिए साहित्यकारों और चिंतकों का मार्गदर्शन आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निरालानगर रीवा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद सम्मेलन का शुभारंभ किया।

22 करोड़ 87 लाख लागत के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ठाकुर रणमत सिंह महाविद्यालय रीवा में 22 करोड़ 87 लाख रुपए लागत के वाणिज्य संकाय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास के लिए कई महत्वपूर्ण अधोसंरचनाओं का विकास किया जा रहा है। रीवा शीघ्र ही शिक्षा और स्वास्थ्य के विकास का महत्वपूर्ण केन्द्र बनेगा।

116 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!