बड़वाह थाने पर पुलिस जनसंवाद के तहत होगी बैठक 

 

 

विकास पवार बड़वाह – विगत कुछ सालो पहले तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह और तत्कालीन थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया के कार्यकाल में समय समय पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जन सवांद का कार्यक्रम किया जाता था ।जिसमे वहा के स्थानीय लोगो पुलिस अधिकारी से रूबरू होकर जन सवांद के माध्यम से अपनी समस्या बताते थे ।ताकि रहवासीयो की समस्या का समाधान हो सके ।लेकिन उनके तबादले के बाद कुछ वर्षो से इस प्रकार के जन संवाद कार्यक्रम आयोजित नही हुए ।जिसके चलते कई ग्रामीण क्षेत्रों और नगरीय क्षेत्रों में अप्रिय घटना और अवैध कारोबार ने अपने पैर पसार लिए है ।जिसकी शिकायत आम नागरिक करने में डरता है ।लेकिन अब इस डर को खत्म करने और पुलिस अधिकारी से सीधा संवाद करने के लिए

मध्यप्रदेश सरकार के मुखिया एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार कल रविवार दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्थानीय पुलिस थाने में पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत बैठक आयोजित की जा रही है । जिसमे थाना क्षेत्र के सभी आम नागरिक, गणमान्य जनप्रतिनधिगण, सभी व्यापारी,अधिवकक्तागण, डॉक्टर्स से दोपहर 12 बजे तक बड़वाह थाने में उपस्थिति होने की अपील की गई है ।

159 Views

Leave a Reply