Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

‘पुष्पा’ स्टाइल नहीं गूगल मैप के जरिए अधिकारियों के बंगले तक पहुंचते थे चंदन चोर, 8 मिनट में पेड़ को कर देते थे गायब

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर खंडवा:-अधिकारियों के बंगलों से चंदन के पेड़ चुराने वाले एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, उसका एक नामजद साथी आसिफ और गैंग के सदस्य फरार है। गैंग को ढूंढने के लिए खंडवा पुलिस का एक दल महाराष्ट्र की ओर रवाना हुआ है। चंदन चोर गिरोह के सदस्य गूगल मैप के जरिए अधिकारियों के बंगलों की लोकेशन ट्रेस करते थे। चंदन के पेड़ के पत्ते देखकर पता लगाते थे कि पेड़ पक चुका है या नहीं।

पेड़ पका होने पर बदमाश पूरी प्लानिंग के साथ आते थे। घातक हथियारों से लैस बदमाश चंद मिनट में चंदन के पेड़ के छोटे-छोटे टुकड़े कर उन्हें बाइक पर रखकर फरार हो जाते थे। मामले का खुलासा शुक्रवार को सीएसपी अरविंद सिंह तोमर ने किया। उल्लेखनीय है कि आठ दिन पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश ममता जैन के बंगले से बदमाश चंदन के दो पेड़ काटकर ले गए थे।

मामला गंभीर होने से पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया और गैंग के एक सदस्य जावेद पुत्र शब्बीर थाना अजंता जिला औरंगाबाद को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। सीएसपी तोमर के अनुसार अन्य आरोपितों को ढूंढने के लिए पुलिस का एक दल महाराष्ट्र की ओर रवाना किया गया है।

आरोपित तक ऐसे पहुंची पुलिस

घटना के बाद खंडवा पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही घटना के समय उस क्षेत्र के सारे मोबाइल लोकेशन पर डाले। जिसमें कुछ संदिग्धों की लोकेशन महाराष्ट्र क्षेत्र की मिली। कोतवाली टीआइ बलराम सिंह राठौड़ ने बताया कि टीम गठित कर महाराष्ट्र रवाना की गई। टीम दो दिन अजंता थाना क्षेत्र में ठहरी। जिसमें घटना मे शामिल आरोपित जावेद पुत्र शब्बीर हाथ लगा। वहीं, आसिफ और अन्य सदस्य फरार है।

जिसके लिए एक टीम का गठन कर तत्काल आरोपित को पकड़ने भेजा गया और जहां चोरी का माल बेचते थे उसकी भी पहचान की जा रही है। कार्रवाई में एसआइ रामप्रसाद यादव, सुभाष नावड़े, जितेंद्र तिवारी, राजू पाटिल और साइबर सेल से जितेंद्र राठौड़ की भूमिका अहम रही।

बदमाश बोला- आठ मिनट काफी

सीएसपी तोमर ने बताया कि चंदन चोरी के आरोपित से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। घटना के लिए बदमाश अत्यंत तेज औजारों का इस्तेमाल करते थे। पेड़ को काटने में महज आठ मिनट का समय लगाते थे। इस बीच वह चंदन के छोटे-छोटे टुकड़े कर बाइक से लेकर फरार हो जाते थे।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply