एक ही पुस्तक में हिंदी-अंग्रेजी में मिल जाएगी तीनों नए कानूनों की जानकारी, आमजन भी समझ सकेंगे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर भोपाल:-केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में तीन कानूनों में संशोधन किया गया है। स्थिति यह है कि पुलिस और कानून के जानकारों को भी इन्हें समझने में दिक्कत हो रही है। नए कानूनों में हुए बदलावों की जानकारी देने लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में भोपाल स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संस्थान सेंट्रल एकेडमी आफ पुलिस ट्रेनिंग (सीएपीटी) द्वारा बहुत ही सरल भाषा में तीनों पुस्तकों की एक पुस्तक तैयार की जा रही है।

अंग्रेजी के साथ ही हिंदी का भी इसमें उपयोग किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह है कि पुलिस के साथ ही आम व्यक्ति भी चाहे तो इस पुस्तक के माध्यम से नए कानूनों को समझ सके। अकादमी के डायरेक्टर अनिल किशोर यादव के साथ लगभग छह अधिकारियों की टीम पुस्तक तैयार करने में जुटी है। सभी अधिकारी एक साथ बैठकर यह निर्धारित करते हैं कि कठिन शब्दों की जगह कौन से सरल शब्द उपयोग किए जा सकते हैं

यादव ने बताया कि मार्च दूसरे या तीसरे सप्ताह में पुस्तक प्रकाशित करने का लक्ष्य है, इसलिए अधिक से अधिक समय इसमें लगा रहे हैं। बता दें कि पुराने कानूनों में बदलाव कर भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम बनाया गया है।

यह पुस्तक सामने आने के बाद मध्य प्रदेश ही नहीं सभी राज्यों के लिए उपयोगी रहेगी। सीएपीटी केंद्रीय गृह मंत्रालय का ही संस्थान है, इसलिए विश्वसनीयता पर भी यह पुस्तक खरी रहेगी। यह कोशिश भी की जा रही है कि पुस्तक में ज्यादा पेज न हों और महत्वपूर्ण सामग्री समाहित भी हो जाए।

Views Today: 2

Total Views: 184

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!