अवैध शराब विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 4 प्रकरण दर्ज

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन व जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के दल नेे शुक्रवार को मदिरा के अवैध विक्रय, परिवहन व संग्रहण के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने खिरकिया शहर के वार्ड 5 व 6, हरिपुरा, चारूवा दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 370 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मुद्देमाल का अनुमानित बाजार मूल्य 41800 रुपए है।

0 Views

Leave a Reply