Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

सोयाबीन से भरा ट्रक मारुति वैन पर पलटा, दो की मौत, एक घायल

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, कन्नौद। स्थानीय कृषि उपज मंडी के पास बायपास मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे के लगभग सोयाबीन से भरा ट्रक क्रमांक एमपी 04 जीआर 1421 मोड पर खड़े डंपर क्रमांक एमपी १० एच 0828 को टक्कर मारते हुए पास से गुजर रही कार क्रमांक एमपी ०९ बीडी 9844 पर पलट गया। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार घटना प्रात: 11 बजे के लगभग की है। कार कन्नौद की होकर बाईपास से जा रही थी। इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना में अफजल पिता आजाद खा जाती पिंडारा उम्र 25 साल निवासी ग्राम नीमखेड़ा और सैफ अली पिता बाबू अली उर्फ मोटू जाति पिंडरा उम्र 26 साल निवासी टंकी मोहल्ला कन्नौद कार में सवार दोनो युवकों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। थाना प्रभारी तहजीब ताजी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नसरुल्लागंज की ओर से सोयाबीन से लदा हुआ ट्रक की आगे की घड़ी टूट जाने के कारण साइड से निकल रही मारुति वैन पर जा गिरा। जिसमें नीमखेड़ा के आजाद पटेल के पुत्र एवं कन्नौद टंकी मोहल्ले के नवाब खान के भतीजे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। जिसको स्थानीय चिकित्सालय में ले जाया गया है, जहां इलाज चल रहा है। दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया जा रहा है कि सोयाबीन के ट्रक का कमानी पट्टा टूट गया था। जिसको कन्नौद में ही बेल्डिंग करने के बाद ट्रक साइ मंदिर से इंदौर की तरफ जा रहा था। ट्रक की स्पीड अधिक होने से सामने से कोई वहां आने के कारण ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। जैसे ही ब्रेक लगाया आगे के घड़ी टूट गई और यह हादसा हो गया। मौके पर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पहुंच गया था जांच की जा रही है। हादसे में मारुति वैन चकनाचूर हो गई। जिसने भी यह हृदयविधारक घटना देखी उसके रोंगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद तुरंत पुलिस थाना को सूचना दी गई। जहां से पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचकर दो जेसीबी और स्थानी लोगों की सहायता से माध्यम से ट्रक को खड़ा किया गया। घटना के समय बाईपास पर दोनों और लंबा जाम लग गया था और लोगों की काफी भीड़ लग गई थी।

398 Views
What do you think?

Leave a Reply