क्यू में हैं फॉरेस्ट मंत्री के स्टाफ में आने के लिए वित्तीय सेवा के अधिकारी- कर्मचारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, भोपाल। वन विभाग की गिनती टेक्निकल विभागों में की जाती है। ऐसे में वन मंत्री नागर सिंह चौहान के स्टाफ में आने के लिए विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों की जगह वित्तीय सेवा के अधिकारी एवं कर्मचारियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। सरकार के अधिकृत आदेश जारी नहीं हुए हैं, किंतु संवैधानिक रूप से अपने मूल विभाग से गायब होकर मंत्री की सेवा करते नजर आने लगे हैं। वित्तीय सेवा के अधिकारियों का नेतृत्व वन विभाग में सेवा दे चुके रणजीत सिंह चौहान कर रहे हैं। वन विभाग में सेवा के दौरान वह काफी विवादित भी रहे हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय से फाइल वापस आने के बाद चौहान ने ओएसडी बनने का प्रस्ताव दोबारा जीएडी को भिजवाया है। चौहान के अलावा वर्तमान में वन मंत्री के निजी स्टाफ में अघोषित तौर पर डिप्टी ट्रेजरी अफसर आशीष बारिक, जीएसटी इंस्पेक्टर महेंद्र चंदोरिया और और इन्हीं विभाग से कर्मचारी काम कर रहे हैं। मंत्री के स्टाफ में जमे वित्तीय सेवा के अधिकारियों की पेंच की वजह से जंगल महकमे के अधिकारी और कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं हुई है।

Views Today: 2

Total Views: 276

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!