Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

कलेक्टर ने चारुवा व कालधड़ का दौरा कर व्यवस्थाएं देखी

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने शनिवार को जिले के ग्राम चारुवा व कालधड़ का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत चारुवा में दीवारों पर योजनाओं एवं हितग्राहियों की सूची नहीं होने पर पंचायत सचिव को फटकार लगाते हुए तत्काल योजनाओं का दीवार लेखन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम व तहसीलदार को मौके पर राजस्व महा अभियान का सारा पोर्टल खोलने के लिए कहा, किंतु आईडी पासवर्ड ध्यान न होने के कारण वे खोल न सके। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार व पंचायत सचिव से मध्यान्ह भोजन के संबंध में जानकारी ली। ग्राम पंचायत कालधड़ में ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया गया कि प्राथमिक स्कूल में 1 शिक्षक है जबकि स्कूल में 69 बच्चें है। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर ग्रामीणों को समस्या से निराकरण कराने का आश्वासन दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान एसडीएम खिरकिया व तहसील कार्यालय खिरकिया में एसडीएम खिरकिया और तहसीलदार खिरकिया की दौरा डायरी नही मिलने पर चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व महा अभियान के लक्ष्य पूर्ति के निर्देश पटवारी तहसीलदार एवं एसडीएम खिरकिया को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने राजस्व की बैठक में सभी अधिकारियो को सारा पोर्टल का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि एसडीएम, तहसीलदार प्रतिदिन की रिपोर्ट शाम 7 बजे तक कलेक्ट्रेट में उपल्ब्ध कराएं

।

244 Views
What do you think?

Leave a Reply