Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
हरदा

जिपं सीईओ ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण  

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं बोर्ड परीक्षा के नोडल अधिकारी रोहित सिसोनिया ने शनिवार को बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पहुंचकर वहां चल रही कक्षा 12वीं की परीक्षा का जायजा लिया। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती पीएम सिंह ने भी सिराली, मसनगांव व बालागांव में परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षाएं संचालित हो रही है।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply