मां नर्मदा को अर्पित की ५०१ मीटर लंबी चुनरी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा जीवनदायनी मां नर्मदा के जन्मोत्सव नर्मदा जयंती के पावन पर्व पर क्षेत्र की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना हेतु नर्मदा तट हंडिया में मां नर्मदा का पूजन अर्चन कर 501 मीटर की चुनरी अर्पित की। साथ ही 501 श्रीफल की भेंट चढ़ाई एवं 501 दीपकों का दीपदान किया। इसके पश्चात मां नर्मदा मंदिर में प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान हरदा विधायक के साथ अरुण तिवारी, राकेश सूरमा, धर्मेंद्र चौहान, सपन मुरलिया, राजेश गुर्जर, राघवेंद्र पारे, भागीरथ पटेल, गौरीशंकर शर्मा, रामविलास धनगर, धर्मो, सूरज, भीम, ओमप्रकाश दुबे सहित समस्त क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

305 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!