मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में एक दिवसीय कार्यशाला 14 फरवरी को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘भारत के विनिर्माण विकास में प्रदेश की सहभागिता’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करेंगे। कार्यशाला 14 फरवरी को प्रात: 10 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में प्रारंभ होगी। शुभारंभ सत्र में स्वागत उद्धबोधन नीति आयोग के सीईओ श्री बीवीआर सुब्रमण्यम का रहेगा। कार्यशाला में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। सत्रों में विषय विशेषज्ञ सहभागिता करेंगे। कार्यशाला का समापन सायंकाल 4 बजे होगी। कार्यशाला का आयोजन योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग, अटल विहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

187 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!