भोपाल में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, विधानसभा घेराव करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, वाटर कैनन, आंसू गैस का किया इस्तेमाल

अनोखा तीर भोपाल:-मप्र कांग्रेस की युवा इकाई ने मंगलवार को विधानसभा घेराव का आयोजन किया। इसके लिए राजधानी में लिंक रोड 01 पर स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस के युवा नेताओं समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी भोपाल पहुंचे। इस प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे और मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया भी शामिल हुए।

युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जैसे ही विधानसभा का घेराव करने निकले, पुलिस ने उन्हें मार्ग में ही आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कुछ कांग्रेस नेताओं की पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर केनन से पानी की बौछार की और हल्का बल प्रयोग भी किया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास बैरिकेड पर चढ़ गए। इसके बावजूद पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। पुलिस ने आंसू गैस का भी इस्तेमाल कर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। इस दौरान पुलिस ने युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया समेत लगभग 30 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

29 में से 16 टिकट 50 साल से कम आयु वालों को देंगे : जीतू पटवारी
इससे पहले पार्टी कार्यालय में युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कुल 29 में से 16 सीट 50 साल से नीचे की युवाओं को देंगे। इन 16 में से आठ टिकट सिर्फ युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को मिलेंगी। जीतू ने कहा कि जो अपने स्वार्थ के लिए दल बदलने को तैयार है उनके लिए कांग्रेस पार्टी में जगह नहीं है। उन्होंने मोहन सरकार पर हमला बोला और कहा कि मध्य प्रदेश की आर्थिक हालत खराब है, इसलिए बहनों को 3000 रुपये प्रतिमाह नहीं दे सकते। गेहूं की फसल आएगी तो युवक कांग्रेस किसानों को प्रति क्विंटल 2600 रुपये मूल्य दिलाने के लिए प्रदेश भर में प्रदर्शन करेगी।
96 Views

Leave a Reply