भूमाफिया से त्रस्‍त सेना का रिटायर्ड जवान, राष्‍ट्रपति से मांगी इच्‍छा मृत्‍यु, ये है पूरा मामला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर सीहोर:-दोषियों पर एफआइआर करो या मुझे इच्छामृत्यु दे दो, अब पीड़ा सही नहीं जाती है। मुझे इंसाफ चाहिए। यह पीड़ा है पहले से बेची हुई जमीन को दोबारा बेचने से व्यथित किसान और आर्मीमैन की। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के क्षेत्र का किसान और आर्मी मैन इंसाफ के लिए सालों से दफ्तरों के चक्कर काट रहा है।

आर्मी मैन ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपनी पीड़ा के आवेदन में कहा कि वह अकेले इस धोखाधड़ी के शिकार नहीं है, उनके साथ 12 अन्य किसान भी शामिल है। हैरत की बात ये है कि इस मामले में एसडीएम ने भी करीब दो माह पहले दोषी भूमाफिया और राजस्व विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों पर एफआइआर के आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई।

पूरा मामला राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र और जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव बरखेड़ी का है। जानकारी के अनुसार भारतीय रक्षा विभाग मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस से रिटायर्ड आर्मीमैन और किसान 67 वर्षीय बैरागढ़ निवासी विश्वदेव शर्मा ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित अपनी पीड़ा का आवेदन वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपा है।

साल 2017-18 में ली थी जमीन

विश्वदेव शर्मा ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि उन्होंने अपने रिटायरमेंट से अर्जित धनराशि से वर्ष 2017-18 में गांव बरखेड़ी में 60 डिसमिल जमीन ग्राम पांगरी के सुनील राठौर, राहुल राठौर और ग्राम बरखेड़ी के महेश शर्मा पिता रामप्रसाद शर्मा से 26 लाख 65 हजार रुपये में ली थी, जिसका भुगतान 6 जनवरी 2018 को देकर जमीन का नामांतरण, बटांकन, सीमाकंन और कमर्शियल डायवर्सन करा लिया था। बाद में वर्ष 2019 में पता चला कि उनके द्वारा खरीदी गई 60 डिसमिल जमीन पर भोपाल निवासी मृदुला शर्मा ने अपना दावा पेश किया है।

इस मामले में प्रशासन की जांच में पता चला कि बरखेड़ी के भूमाफिया गिरोह ने 13 किसानों को पहले से बेची हुई जमीन दोबारा बेच दी थी। इस धोखाधड़ी में बैरागढ़ निवासी आर्मीमैन विश्वदेव शर्मा भी साल 2018 में जमीन खरीदने के झांसे में आ गए।

एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे चुके हैं एसडीएम

इस मामले में जांच उपरांत पूर्व एसडीएम नितिन कुमार टाले ने 12 दिसंबर 2023 को बरखेड़ी के जमीन विक्रेता महेश शर्मा सहित राजस्व विभाग के दोषी लोगों पर एफआइआर कराने के आदेश बिलकिसगंज के नायब तहसीलदार जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ एफआइआर नहीं होने से पीड़ित किसान और आर्मीमैन विश्वदेव शर्मा ने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू से इच्छामृत्यु मांगी है।

130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!