दिल्ली आंदोलन में जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया, भोपाल से उज्जैन लाए गए

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर उज्‍जैन:-न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों को लेकर विभिन्‍न राज्‍यों से किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश से दिल्ली के लिए निकले किसानों को पुलिस ने भोपाल में रोक लिया में उज्‍जैन ले आई। पुलिस ने 70 किसानों को दिल्ली जाने से रोका है, जिन्‍हें गाड़ियों से उज्जैन लाया गया।

भोपाल में रोके गए थे किसान

गौरतलब है कि किसान नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्काजी को दिल्ली जाने से रोकने के बाद अब ट्रेनों से दिल्ली जा रहे किसानों को भी रोका जा रहा है। बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने वाली कर्नाटक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे किसानों को रविवार रात भोपाल में ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। इनमें अधिकतर नर्मदापुरम, रायसेन और इटारसी के किसान शामिल हैं।

Views Today: 2

Total Views: 114

Leave a Reply

error: Content is protected !!