Skip to content
Friday, 30 October 2026
उज्जैन

उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव को अनोखा तीर के वार्षिक कैलेंडर की प्रति भेंट

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, उज्जैन। दैनिक अनोखा तीर अखबार के वार्षिक कैलेंडर की प्रति मुख्यमंत्री के अग्रज एवं उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव को अखबार के संपादक प्रहलाद शर्मा द्वारा भेंट की गई। उज्जैन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में श्री यादव को अनोखा तीर द्वारा प्रकाशित पत्रिका सबके मोहन तथा वार्षिक कैलेंडर भेंट करते हुए उनमें प्रकाशित विषय सामग्रियों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष नंदलाल यादव ने कहा कि आपके द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी पर केंद्रित पत्रिका सबके मोहन अपने नाम से ही अपनत्व का परिचय देती है। यह आपके व्यक्तिगत संबंधों का ही परिणाम है कि आपने इतने वरिष्ठ पत्रकारों, लेखकों से इतना पठनीय लेखन करवाया है। वही स्थानीय लोगों के विचार और विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित लेखन सामग्री का इतना संग्रहण करना आसान काम नहीं है। इसके लिए आप और आपकी टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने अनोखा तीर के वार्षिक कैलेंडर की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि यह केवल एक तारीख दिखाने वाला कैलेंडर मात्र नहीं है बल्कि संपूर्ण पंचांग है। जिसमें तीज, त्यौहार, व्रत और राशिफल आदि वह सामग्री दी गई है जो आम पाठकों को वर्ष भर काम आती है। श्री यादव ने कहा कि आज तक मेरी जानकारी में तो नहीं है कि कोई अखबार इस तरह 24 पृष्ठों का कैलेंडर निकालकर अपने पाठकों को देता हो।

72 Views
What do you think?

Leave a Reply