Skip to content
Friday, 16 October 2026
इंदौर

इंदौर में लापता प्रधान आरक्षक का शव मिला

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर इंदौर:-परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में प्रधान आरक्षक अशोक बोढाना का शव मिला है। वह कल से लापता थे। पुलिस और स्वजन उनकी जगह-जगह तलाश कर रहे थे। मोबाइल भी बंद कर लिया था।

टीआइ पंकज द्विवेदी के मुताबिक़, अशोक डीसीपी ट्रैफ़िक (डीआईजी) मनीष अग्रवाल की गाड़ी चलाते थे। शुक्रवार शाम गाड़ी रिपेयर के लिए देने आए थे। गाड़ी छोड़ने के बाद उनका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने मोबाइल की अंतिम लोकेशन निकाली तो एलआईजी चौराहे की मिली। लोकेशन के आधार पर एमआईजी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवा दी गई। शनिवार सुबह अशोक का सुभाष नगर में सड़क किनारे शव मिला। उनका मोबाइल ग़ायब है। टीआई के मुताबिक़, शरीर पर चोट के निशान नहीं है। साइलेंट अटैक भी हो सकता है। शव का पीएम करवाया जा रहा है।

193 Views
What do you think?

Leave a Reply