Skip to content
Thursday, 29 October 2026
मध्य प्रदेश

बुरहानपुर में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े 1.64 लाख रुपए से भरा बैग उड़ाया

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर बुरहानपुर:-शहर के पुष्पक बस स्टैंड के पास शनिवार सुबह दो अज्ञात बदमाशों ने फिर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है! दुकान में नाश्ता कर रहे युवक का बैग बदमाशों ने पार कर दिया।

इस बैग में 1.64 लख रुपए रखे हुए थे! पीड़ित युवक को जैसे ही चोरी का एहसास हुआ उसने शोर मचाया लेकिन तब तक दोनों बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी के साथ ही सीएसपी गौरव पाटिल भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा के फुटेज भी खंगाले हैं। हालांकि अब तक बैग लूटने वाले बदमाशों का पता नहीं चला है।
ज्ञात होगी कि 2 दिन पहले ही खकनार थाना क्षेत्र में भी एक व्यापारी से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 2.30 लख रुपए आंख में मिर्ची झोंक कर लूट लिए थे। अब तक इस लूट कांड का भी खुलासा नहीं हुआ है।
215 Views
What do you think?

Leave a Reply