अनोखा तीर देवास:-नगर परिषद द्वारा करवाए गए सार्वजनिक बोरिंग से पानी भरने को लेकर विवाद की स्थिति बनी। छोटे भाई ने बड़े भाई को पानी भरने से रोका और धमकी दी। इसके बाद विधायक व थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया।
वार्ड में पेयजल के लिए नगर परिषद ने करवाया बोरिंग
इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नगर के वार्ड- 9 के रहवासी राकेश पुत्र हुकमचंद जाट ने स्थानीय विधायक एवं थाना प्रभारी को आवेदन देकर बताया कि वार्ड में पेयजल के लिए नप ने बोरिंग करवाया है। सभी लोग इससे पानी भरते हैं। छोटे भाई ने पानी की नली बंद कर पानी भरने से मना कर दिया। पानी की नली पर भी कब्जा कर लिया।
जान से मारने की धमकी दी
इस कारण शिकायतकर्ता को पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। धमकी दी कि पानी की नली को हाथ लगाया तो जान से मार दूंगा। समस्या के निराकरण की मांग की है।
118 Views
