Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुशासन प्रशिक्षण वर्ग में हुए शामिल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल;-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री परिषद के सदस्यों के लिए सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में सुशासन प्रशिक्षण वर्ग के अंतर्गत जारी लीडरशिप समिट दूसरे दिन के प्रथम सत्र में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का स्वागत औषधि पौधा भेंट कर किया।

समिट के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने प्रशासनिक समन्वय और विधानसभा कार्य प्रणाली पर अपने विचार रखें। प्रथम सत्र में बजट, मंत्रालयीन कार्यप्रणाली, कार्य आवंटन नियम, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजना पर चर्चा होगी। इसके साथ ही प्रशासनिक संरचना, मीडिया प्रबंधन और समन्वय व सुशासन में प्रौद्योगिकी के महत्व पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे।

दोपहर के सत्र में अन्य राज्य सरकारों की सफल योजनाएं तथा इंदौर के स्वच्छ एवं विकसित शहर के रूप में उभरने की यात्रा पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव लीडरशिप समिट के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

सत्र में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा तथा राजेंद्र शुक्ला, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य मंत्री उपस्थित हैं।

126 Views
What do you think?

Leave a Reply