Skip to content
Friday, 6 November 2026
भोपाल

रिपब्लिक-डे परेड से वापसी पर एनसीसी कैडेट्स का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर भोपाल:-गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक-डे) परेड-2024 नई दिल्ली में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने पर भोपाल में एनसीसी कैडेट्स का शानदार स्वागत हुआ। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ निदेशालय एनसीसी के कैंटिंजेंट का प्रदर्शन गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष बहुत ही बेहतर रहा। कैंटिंजेंट ने ओवर-ऑल छठवाँ स्थान प्राप्त किया। गत वर्ष 11वाँ स्थान मिला था। कैंटिंजेंट की उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर भोपाल वापसी पर सभी का गर्मजोशी से वेलकम किया गया।

एनसीसी कैंटिंजेंट ने नई दिल्ली में एक माह तक चले कैम्प में अन्य 16 राज्यों के निदेशालयों से आये 2 हजार कैडेट्स के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कैडेट्स ने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की। बेस्ट कैडेट प्रतियोगिता में निदेशालय ने दो रजत और एक काँस्य पदक जीता, घुडसवारी प्रतियोगिता में छः पदक जीते, नेशनल इंटिग्रेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया।

एनसीसी के कैप्टेन राहुल गुप्ता ने बताया कि आर.डी.सी. कैंटिंजेंट को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिये राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये एट होम समारोह और चीफ मिनिस्टर बैनर समारोह आयोजित किया जायेगा।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply