Skip to content
Saturday, 7 November 2026
यह बात गलत है

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के जयप्रकाश नारायण वार्ड क्रमांक 1 स्थित टंकी रोड का दृश्य है, जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ वाहन चालकों की परेशानी बना हुआ है। खासकर रात के वक्त यहां से संभलकर गुजरना पड़ता है। बता दें टंकी रोड से बायपास क्षेत्र की करीब आधा दर्जन कालोनी के लोग आना-जाना करते हैं। क्योंकि, यही मार्ग उन्हें सीधे शहर से जोड़ता है। इसके अलावा अन्य मार्ग लंबा फेर साबित होना लाजमी है। ऐसे में इस मार्ग पर दिनभर चहलपहल रहती है। जबकि, ये मार्ग लंबे समय से अपने निर्माण कार्य की बांट जोह रहा है। वहीं दूसरी ओर अव्यवस्थित सड़क के कारण वाहनों की सेहत पर बुरा असर तय है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क गड्ढो में तब्दील है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ रही हैं, जो वाहन के टायरों से इधर-उधर उछलती हैं। जिसके चलते हादसे का डर बना रहता है। इतना ही नही, रात में कई दफा वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। जिस पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि लोगों को असुविधाएं ना हों। फिलहाल इन सबके अभाव में लोग दो टूक कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है

87 Views
What do you think?

Leave a Reply