ग्राम बैड़ी में सेवा कार्य … मकर संक्रांति पर ८० छात्रों को बांटे गर्म कपड़े  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ब्लाक के ग्राम बैड़ी में महिला मोर्चा एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में सेवा कार्य का आयोजन हुआ। गांव के हाई स्कूल प्रांगढ़ में वहां अध्ययनरत करीब 80 छात्र-छात्राओं को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। जिसमें स्वेटर, जैकेट समेत अन्य ऊनी सामान शामिल था। इस मौके पर छात्रों के साथ संवाद भी किया। छात्राओं से उनकी रूचि समेत पसंदीदा विषय के बारे में पूछा। साथ ही उनके लिए रचनात्मक एवं ज्ञानवर्द्धक गतिविधि का आयोजन भी किया गया। इस दौरान छात्रों का उत्साह एवं लगन को देखकर मोर्चा एवं क्लब के पदाधिकारी सदस्यों ने उनकी सराहना की। वहीं जीवन में सफलता अर्जित करने के लिये निरंतर प्रयास का मंत्र भी दिया। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनिता संतोष आग्रवाल ने छात्राओं से उनकी शिक्षा, शिक्षण व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दूओं पर चर्चा की। पढ़ाई-लिखाई में कोई भी दिक्कत होने पर संपर्क करने की बात भी कही। कार्यक्रम में नवनीत पटेल, माया शर्मा, प्रीती गहलोद, पूजा शर्मा, योगेश खरे, गणेश टांक, सुनील बागरे और अमित तोषनीवाल समेत स्कूल का स्टॉप सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!