Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

भाकिसं ने प्रथम चरण में बनाए 62 हजार सदस्य

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ जिला हरदा की वर्तमान सदस्यता अभियान को लेकर प्रथम चरण की समीक्षा बैठक कृषि उपज मंडी बलराम सभागृह हरदा में जिलाध्यक्ष महेश शर्मा एवं सदस्यता प्रभारी विनोद पाटिल के नेतृत्व में एवं प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा और संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। जिसमें सदस्यता के प्रथम चरण 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक हरदा जिले की सभी तहसीलों से 62 हजार सदस्य बनाए गए। हरदा जिले का सदस्यता लक्ष्य एक लाख आठ हजार का है। शेष सदस्यता के लक्ष्य को द्वतीय चरण में पूर्ण किया जाएगा। द्वितिय चरण में सदस्यता 15 जनवरी से 31 जनवरी तक पूर्ण सदस्यता का लक्ष्य है। दोनों संगठन मंत्रियों ने तहसील एवं जिले के कार्यकर्ताओं को दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने का आह्वान किया और कार्यकर्ताओं को बताया कि संपूर्ण भारत में भारतीय किसान संघ १ करोड़ सदस्यता वाला विश्व का सबसे बड़ा किसान संगठन बनेगा। जिला सदस्यता प्रभारी विनोद पाटिल द्वारा आश्वस्त कराया गया कि हरदा जिले को दिए गए लक्ष्य को पूर्ण करने में जिले के सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा एवं दिए गए लक्ष्य को शीघ्र पूर्ण करेंगे ऐसा आश्वासन दिया गया। इस दौरान प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष महेश, शर्मा मंत्री विजय मलगाये, योगेंद्र भांभू, योगेंद्र तिवारी, विनोद पाटिल रामकृष्ण मुकाती, दीपचंद नवाद, आनंदराम किरार, विष्णु गौर, ब्रजमोहन राठौर, अरुण पटवारे, विनय यादव, रामकृष्ण राजपूत, रूपसिंह राजपूत, रामकृष्ण कुशवाहा, रेवाशंकर दोगने, सियाराम गौर, राकेश डूडी, जितेंद्र व्यास सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

274 Views
What do you think?

Leave a Reply