२२ जनवरी को… नहालखेड़ा रोड पर गूजेंगे सुंदरकांड के श्लोक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

आमंत्रण देते आयोजक

अनोखा तीर, हरदा। अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर चारों तरफ भक्तिभाव का वातावरण बना हुआ है। इस भव्य एवं एतिहासिक अनुष्ठान के चलते घरों घर उत्साह की लहर है। विधि-विधान से श्रीराम लला को मंदिर में विराजमान होने की उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच शहर से लेकर कस्बा, गांव व अंतिम छोर पर बंसी बस्तियों तक श्रीराम लला के आमंत्रण की गंूज हैं। यहां अलसुबह प्रभातफेरियां, राम नाम का जाप, भजन-कीर्तन समेत अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से इस पुनीत अवसर को यादगार बनाने में जुटे हैं। इसी क्रम में शहर के नहालखेड़ा रोड स्थित मोहल्ले में 22 जनवरी को संगीतमय सुदंरकांड एवं भजन-कीर्तन का आयोजन रखा है, जो कि रात 8 बजे से प्रारंभ होगा। इसको लेकर जहां तमाम तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये डोर-टू-डोर आमंत्रण दिया जा रहा है। आयोजक चंपालाल ठेकेदार ने बताया कि भव्य व एतिहासिक मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जन-जन में उत्साह है। इसी के चलते २२ जनवरी को धार्मिक कार्यक्रम रखा है। जिसमें सभी की सहभागिता रहेगी।

332 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!