यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर में चाय-नाश्ते की रेहड़ी है, यानि ठेले पर दुकान है। जहां बेखौफ होकर घरेलू गैस का व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है, जो कि नियमों के विपरीत है। ऐसे लोगों को व्यवयायिक कनेक्शन लेकर करीब 19 किलो की बड़ी टंकी का उपयोग तय किया है। लेकिन यहां ऐसा नही हो रहा है बल्कि धड़ल्ले से लाल टंकी को उपयोग में ले रहे हैं। इन सबके बीच कई जगहों पर लाल टंकी को ब्लैक टंकी में रिफिलिंग किया जाता है, जो कि इस लापरवाही से ओर ज्यादा घातक है। बावजूद लोग सही राह पर नही चल रहे हैं। इसके पीछे जन जागरूकता भी एक कमी है। क्योंकि गरीब एवं अशिक्षित व्यक्ति सीधे तौर पर फायदे और नुकसान का गणित लगाता है। जबकि दूसरी ओर शिक्षित व्यवसायी नियमों का पालन सुनिश्चित कर सर्व सुविधाओं के बीच व्यापार करते हैं। खैर, ये सब बड़े व्यापारों की बात हैं। फिलहाल यहां जगह-जगह दुकान तथा हाथठेलों पर खाद्य नियमों का घोर उल्लंघन देखने को मिल जाएगा। जमीनी स्तर पर नियम-कायदों का ये हाल देखकर लोग कहना नही चूक रहे, कि यह बात गलत है।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!