Skip to content
Friday, 6 November 2026
हरदा

लोकसभा निर्वाचन से पूर्व मतदाता जागरूकता गतिविधियां बढ़ाएं

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आगामी 25 जनवरी को जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित अधिकारियों की बैठक में मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी संजय त्रिपाठी के अलावा नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी व जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में सभी अधिकारियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन से पूर्व मतदाता जागरूकता के संबंध में विभागीय गतिविधियां अभी से आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गर्ग ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी अधिकारी कर्मचारी हरदा जिले की मतदाता सूची में अपना नाम 22 जनवरी से पूर्व आवश्यक रूप से जुड़वा लें। उन्होने मतदाता दिवस कार्यक्रम में ऐसे बीएलओ को सम्मानित करने के लिए कहा, जिन्होने विधानसभा निर्वाचन के दौरान सराहनीय कार्य किया। उन्होने कहा कि 25 जनवरी को जिला स्तर के साथ-साथ विकासखण्ड व बूथ स्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में नए मतदाताओं को वोटर कार्ड प्रदान किए जाएंगे। स्वीप प्रभारी श्री त्रिपाठी ने बैठक में बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों के साथ-साथ निबन्ध व वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

381 Views
What do you think?

Leave a Reply