यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के गणेश शंकर विद्यार्थी वार्ड क्रमांक 11 का दृश्य है। जहां सड़क के किनारे गहरा गड्ढा हो गया है, जो नाली के ठीक साइड में है। जिसके चलते स्थानीय रहवासी दोहरी समस्या से जूझ रहे हैं। पहली नाली का गंदा पानी गड्ढे में भर जाता है, वहीं दूसरी समस्या यह सड़क का एक चौथाई हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। परिणामस्वरूप आवागमन में परेशानी लाजमी है। खासकर रात के वक्त एहतियात जरूरी है। यहां बताना होगा कि वार्ड 11 की ये गली दोनों छोर पर व्यस्ततम मार्गो से जुड़ी है। जहां वाहनों की चहलपहल बनी रहती है। ऐसे में लोग शार्टकट लेने के लिये इसी गली का इस्तेमाल करते हैं, ताकि लंबे फेर से निजात पाया जा सके। परंतु यहां दिनों दिन गहरा रही ये समस्या लोगों के कदम रोक रही है। वे लंबा फेर लगाना ही बेहतर समझ रहे हैं। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या कई दिनों से है। इसकी शुरूआत में यह हाल नही था, लेकिन अब तस्वीर बदल गई है। स्थानीय रहवासियों के साथ साथ यहां से गुजरने वाले लोगों की सुविधार्त इसका सुधार कार्य जरूरी है। जिससे लोग सुगम आवागमन की अनुभूति कर सकें। क्योंकि फिलहाल इन सबके अभाव में राहगिर कह ही देते हैं, कि यह बात गलत है।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!