छात्र ने पहले उतराई शर्ट, फिर बरसाए बेल्ट

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम बालागांव में 12वीं के छात्र के साथ दोस्त ने मारपीट कर दी। उसके कपड़े उतरवाए, फिर बेल्ट से उसकी पीठ पर 18 वार किए। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे की है। वीडियो आज सामने आया है। सभी आरोपी नाबालिग हैं। मामला रहटगांव के बालागांव का है। पीड़ित छात्र ने पुलिस को बताया कि वह हायर सेकंडरी स्कूल बालागांव में 12वीं का स्टूडेंट है। एक हफ्ते पहले उसका क्लास के दोस्त से झगड़ा हो गया था। उसने धमकी दी थी कि स्कूल आएगा तो जान से मार देंगे। शुक्रवार को छात्र स्कूल से गांव कुकरावद लौट रहा था। रास्ते में क्लास के दोस्त ने रोक लिया। उसके साथ और भी लड़के थे। इनमें से एक ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। उसने दोस्त को अपना बेल्ट निकालकर दिया। छात्र की शर्ट उतरवाई। उसकी पेंट उतारने की कोशिश भी की। गाली-गलौज करते हुए उसे बेल्ट से पीटने लगे। छात्र बेसुध हो गया तो सभी भाग गए। भागते हुए कहा- पुलिस को बताया तो मार डालेंगे।

2 मिनट 21 सेकेंड का वीडियो वायरल

पीड़ित छात्र ने फोन कर अपने चाचा को घटना की जानकारी दी। परिजन छात्र के पास पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस ने शून्य पर कायमी कर डायरी रहटगांव थाना भेज दी है। करीब 2 मिनट 21 सेकंड के वीडियो में आरोपी ने पीड़ित को 18 बेल्ट मारे। वीडियो में दिख रहा है कि नकाबपोश लकड़ी हाथ में लेकर छात्र को धमका रहा है। हायर सेकंडरी स्कूल बालागांव के प्राचार्य आरएस वर्मा ने बताया कि हमें घटना की जानकारी नहीं है। अखबार से ही मुझे पता चला कि दोनों के बीच झगड़ा हो गया था। हरदा सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित छात्र का मेडिकल करवाया गया है।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!