अनोखा तीर, हरदा। ग्राम तजपुरा में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। पहले दिन गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली। जिसमें ग्रामवासी समेत आसपास के गांवों में रहने वाले महिला-पुरूष व बच्चें बड़ी संख्या में शामिल हुए। गांव के दुर्गा चौक से प्रारंभ शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह ग्रामीणें ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं घर की छतों से बच्चों ने पुष्पवर्षा की। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के प्रथम दिवस कथावाचिका प्रज्ञा भारती ने कहा कि जीवन में सकारात्मक सोच का विशेष महत्व है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार तय है। उन्होंने कहा कि प्रभु हम सबके है। उनकी कृपा व करूणा की छाया पूरे संसार पर है। महेश मालवीय ने बताया कि ग्राम के गिनारा परिवार द्वारा यह धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है। पहले दिन शोभायात्रा के साथ कथा का शुभारंभ हुआ है। इससे पहले गांव के विवेक सिंह मौर्य, सरपंच नवीन सिंह मौर्य एवं चेतन सिंह ने व्यास गादी की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर नर्मदा सिंह गिनारा, भागवत सिंह गिनारा, जीवन सिंह, हरे सिंह , कमलेश सिंह, भीमसिंह, रामसिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विक्रमपुर में 11 से कथा का आयोजन
माघ माह में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम के बीच जगह-जगह श्रीमद् भागवत कथा चल रही हैं। इसी कड़ी में खिरकिया ब्लाक के ग्राम विक्रमपुर में 11 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथ प्रारंभ होने जा रही है। जानकारी के अनुसार गांव के पाराशर परिवार द्वारा यह आयोजन रखा है। जिसके माध्यम से 11 से 18 जनवरी तक ज्ञान एवं भक्ति की वर्षा होगी। आयोजक परिवार के सदस्य आयुष पाराशर ने बताया कि श्रीनिवास दास महाराज वृंदावन वालों के मुखारबिंद से कथा सुनाई जाएगी। जिसका 18 जनवरी को पूर्णाहूति एवं भंडारे के साथ समापन होगा। उन्होंनें यह भी बताया कि प्रथम दिवस गांव में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो गांव के प्रमुख मार्गो से होकर कथास्थल पर पहुंचेगी। जहां कलश यात्रा श्रीकृष्ण भक्ति में तब्दील होगी। उन्होंनें क्षेत्रवासियों समेत धर्मप्रेमीजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है।
Views Today: 4
Total Views: 22