देवास। वर्ष 2024 की शुरुआत में देवास पुलिस ने 120 लोगों को तोहफा देते हुए उनके गुम हुए मोबाइल फोन वापस लौटा दिए हैं। अपने फोन वापस मिलने से लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। इन मोबाइल फोन को ढूंढ निकालने के लिए पुलिस बड़ी योजना बनाकर काम कर रही थी। आखिरकार उन्हें सफलता मिल गई।
दरअसल जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 120 मोबाइल फोन गुम होने का मामला दर्ज हुआ था। देवास पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया। सायबर सेल की टीम ने तलाशी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से 120 मोबाइल फोनों को बरामद किया। इन सभी फोनों की कीमत 24 लाख रुपए बताई जा रही है। फोन बरामद होने के बाद देवास के ्रस्क्क जयवीर सिंह भदौरिया ने संबंधितों को सूचना देकर उन्हें फोन वापस लौटा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से देवास के लोग बेहद खुश हैं। दरअसल ये वो मोबाइल हैं जो कहीं छूट गए थे या फिर गुम हो गए थे।

अपने मोबाइल लेने आए मालिकों को देवास के एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने सायबर क्राइम से बचने के लिए जागरूक रहने को कहा। एएसपी ने कहा कि अनजान व्यक्ति से अपना ओटीपी और पासवार्ड सहित अन्य चीज़ें बिल्कुल भी शेयर ना करें। उन्होंने बताया कि बरामद हुए 120 मोबाइल फोनों की कीमत 24 लाख रुपए है। एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया ने सायबर सेल की टीम की पीठ थपथपाते हुए उनके इस कार्य की सराहना भी की।

