अवैध शराब विक्रय मामले में 6 प्रकरण दर्ज

 

अनोखा तीर, हरदा। आबकारी विभाग के दल ने मंगलवार को अवैध शराब विक्रय संग्रहण व परिवहन के मामलों में कार्यवाही की है। जिला आबकारी अधिकारी रितेश लाल ने बताया कि उनके दल ने वृत खिरकिया के चारूवा, मांदला, कुचबंदिया मोहल्ला खिरकिया, वृत टिमरनी के ग्राम रेलवा व बेड़ी में दबिश देकर 9 पाव अंग्रेजी व्हिस्की शराब, 8 पाव देशी प्लेन शराब, 14 लीटर हाथ भट्टी शराब व 430 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि मुद्देमाल जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। जप्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 47850 रुपए है।

108 Views

Leave a Reply